पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंसेक्स 276 और निफ्टी 90 अंक गिरे

सेंसेक्स 276 और निफ्टी 90 अंक गिरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने और चांदी में सुधार

इंदौर| वैिश्वकबाजार में सोने और चांदी में सुधार के चलते स्थानीय सराफा बाजार में भी ऐसा ही माहौल रहा। इसमें सोना 100 रुपए सुधरकर 27000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 150 रुपए बढ़कर 39150 रुपए प्रति किलो के भाव रही।

चांदी पाट (99.99) 39300 चांदी चौरसा (एसए) 39050 चांदी टंच (कच्ची चांदी) 39025 चांदी सिक्का (प्रति नग) 800 स्वर्ण केडबरी (99.50) दस ग्राम 26830 रवा पक्का 26790 रवा कच्चा 26780 सोना नीचे में 26700 चांदी चौरसा नीचे में 38725 रुपए दस ग्राम के भाव पर बिके। उज्जैन|सोनाकेडबरी26800 सोना रवा 26600 चांदी पाट 39000 चांदी टंच 38700 चांदी सिक्का 800 रुपए। रतलाम|चांदीचौरसा 38800 चांदी टंच 38950 सिक्का 760 सोना स्टैंडर्ड 26950 सोना रवा 26800 जेवराती 26300 रुपए के भाव रहे।

भास्कर न्यूज | नेटवर्क

बंबईशेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 276 अंक और टूटकर एक माह के निम्नतम स्तर पर गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा गुरुवार को 214 कोयला ब्लाॅकों का आवंटन रद्द किए जाने की वजह से धातु, बिजली बैंकिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।

सरकार द्वारा गैस मूल्यवृद्धि का मुद्दा टालने से तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर टूटे। शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26808.66 अंक पर मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद 26814.20 अंक तक गया। सकारात्मक वैश्विक संकेतों अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से बाजार बेहतर रुख के साथ खुला। हालांकि बाद में तेल एवं गैस की अगुवाई में बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 26349.55 अंक के निचले स्तर तक चला गया। यह 276.33 अंक या 1.03 प्रतिशत के नुकसान से 26468.36 अंक पर बंद हुआ। 26 अगस्त के बाद सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर है। पिछले तीन दिन में सेंसेक्स 730 अंक टूट चुका है। नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 90.55 अंक या 1.13 प्रतिशत के नुकसान से 7911.85 अंक पर बंद हुआ। यह 7877.35 से 8019.30 अंक के दायरे में रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 में गिरावट आई।