पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात तक निकले जुलूस, जमकर किया गरबा

रात तक निकले जुलूस, जमकर किया गरबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार. देवीजी मेला परिसर में प्रस्तुति देती गरबा टीमें। प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए गए।

कुक्षी. दाताहरि चौक पर घटस्थापना की गई। इसके पूर्व जुलूस में महिलाएं गरबा करते चलीं।

कुक्षी | नवरात्रिकी पहली संध्या पर धूमधाम से जुलूस निकाल घटस्थापना की गई। गायत्री मंदिर, लक्ष्मीमाता मंदिर, पाटीदार मोहल्ला स्थित मां अंबे मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। युवा वर्ग बच्चों में गरबों को लेकर उत्साह है। मुख्य कचहरी चौक में आकर्षक गरबे होंगे। आई माता मंदिर, दाताहरि चौक, पाटीदार मोहल्ला, हनुमान गली, भावसार मोहल्ला, माली मोहल्ला, गायत्री कॉलोनी, जोबट कॉलोनी, भैरव नगर, अन्नपूर्णा कॉलोनी, कन्या परिसर, स्वर्णकार धर्मशाला मंगलवारिया चौक, सुतार मोहल्ला में घटस्थापना की गई।

खिलेड़ी| मांभगवती मंदिर, कालिका, चामुंडा माता मंदिरों और बाबा रामदेव परिसर सार्वजनिक पंडालों में शाम को पावागढ़ से ज्योत लाकर घटस्थापना की गई। पं. चौबे ने मंत्रोच्चार के साथ स्थापना कराई। फुलेड़ी, पांदा में भी मंदिरों सार्वजनिक पंडालों में कार्यक्रम शुरू हुए। दसाई के मां भवानी मंदिर एवं बस स्टैंड स्थित माता मंदिर में घटस्थापना की गई।

दूधी| घटस्थापनाके साथ नवरात्रि का श्रीगणेश हुआ। श्रीराम मंदिर में सुबह कलश स्थापना के साथ माता के ज्वारे बोकर शुरुआत की गई। मंदिर में मां अंबे की मूर्ति का आकर्षक शृंगार किया। मंदिर के पुजारी के अनुसार प्रतिदिन माता रानी का शृंगार किया जाएगा। श्रीराम मंदिर के अतिरिक्त गांव में चार स्थानों पर पंडाल सजाकर मूर्ति स्थापित की गई। आसपास के गांवों में भी घट स्थापना हुई।

सुसारी| कालिकामाता चौक, आजाद चौक, बस स्टैंड, गोपाल मंदिर चौक, अर्द्धनारेश्वर मंदिर, नई आबादी, जीण फलया, बड़वानी मार्ग आदि स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। पंडालों में डांडिया शुरू हो गया। मां कालिका देवी मंदिर को सजाया गया।

टाण्डाखेड़ा| विभिन्नस्थानों पर घट स्थापना की गई। माताजी चौक पर गरबा मित्र मंडल द्वारा पावागढ़ से अखंड ज्योति लाए।