पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड्डी के दर्द को बना दिया लाइलाज

हड्डी के दर्द को बना दिया लाइलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसूति में डॉक्टर नही हाने से गर्भवती महिलाएं परिजन परेशान होते रहे।

महिला डॉक्टर नदारद, शोकॉज देंगे

हड्डी रोगी कई दिनों से परेशान हो रहे हैं।

भास्कर संवाददाता | धार

स्वास्थ्यमहकमे की संवेदनहीनता ने हड्डी के फ्रैक्चर को लाइलाज बीमारी बना दिया है। जिला अस्पताल में 12 दिन से हड्डी रोगों के इलाज की सेवाएं ठप हैं। शिकायत कलेक्टर तक पहुंच गई लेकिन उन्हें जो कागजी वैकल्पिक व्यवस्था बताई गई वह धरातल पर उतर नहीं रही। मनावर के डॉक्टर को पदस्थ किया था, वे गुरुवार को नहीं आए। उनकी जगह दूसरे डॉक्टर दोपहर में आए और इलाज करने के बजाय केक काटने के कार्यक्रम में चले गए। शुक्रवार को भी कोई नहीं पहुंचा।

तीनदिन से चक्कर

>शास्त्री कॉलोनी के सुनील वर्मा के पैर में फ्रैक्चर है। उपचार के लिए तीन दिनों से अस्पताल रहे हैं। डॉक्टर के नहीं मिलने से वापस लौट जा रहे हैं। उनको लाने वाले परिजन भी लाने ले जाने से परेशान हो गए हैं। > कुम्हारगड्ढा के शहाबुद्दीन के हाथ में फ्रैक्चर है। उसे भी उपचार नहीं मिल रहा। वार्डबॉय ने कच्चा पट्टा चढ़ा दिया लेकिन पक्का पट्टा डॉक्टर के नहीं होने से नहीं चढ़ रहा। दर्द झेल रहे हैं। > कुक्षी के समीप डेहरी की छात्रा मल्लू बघेल के पैर में पक्का पट्टा चढ़ा हुआ है। निर्धारित समय पूरा हो गया। अब डॉक्टर नहीं होने से पट्टा कटवाने के लिए रोज परिजन चक्कर काट रहे हैं।

^मनावर सीबीएमओ को संबंधित डॉक्टर को धार भेजने के लिखित आदेश दिए हैं। शुक्रवार को डॉ. क्यों नहीं आए, दिखवाती हूं। डॉ.वंदना खरे, सीएमएचओधार

उधर, प्रसूति वार्ड में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तक महिला डॉ. अनिता बघेल बगैर सूचना गैरहाजिर थीं। इसके चलते बड़ी संख्या में महिलाएं वार्ड के बाहर इंतजार करती रही। ओपीडी का समय सुबह आठ बजे का है। सुबह से रास्ता देख कर 11.30 बजे तक डॉक्टर नहीं होने से कई महिलाएं लौट गईं। बाद में डॉ. सुधीर मोदी और डॉ. सोफिया सिंगारिया को भेजा गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अनिल वर्मा ने कहा डॉ. बघेल को शोकॉज देंगे।