- Hindi News
- मनरेगाकर्मी उतरे हड़ताल पर, ठप रहा योजना का काम
मनरेगाकर्मी उतरे हड़ताल पर, ठप रहा योजना का काम
मनावर में मारपीट से आक्रोश, कलेक्टर-एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा
भास्करसंवाददाता | धार
जनपदमनावर के राकेश सूर्यवंशी से मारपीट को लेकर मनरेगाकर्मियों ने शुक्रवार को आक्रोश जताया। मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी संगठन के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। कलेक्टोरेट में रैली निकाल कलेक्टर, जिपं सीईओ और एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपे। सभी जनपदों में योजना से संबंधित कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे एमआईएस, मूल्यांकन, कागजी और भुगतान संबंधी कार्य ठप रहे।
गौरतलब है ग्रापं रणतलाव के सचिव के भाई नानकसिंह दीवानसिंह ने एक जांच के संबंध में मनावर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सूर्यवंशी से गुरुवार को मारपीट की थी। एफआईआर दर्ज हो चुकी है। घटना से आक्रोशित मनरेगाकर्मियों ने हड़ताल की। एसपी बीएस चौहान को ज्ञापन देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया रणतलाव सचिव जेलसिंह भाटिया नानकसिंह आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनसे उक्त कर्मचारी को खतरा है। बताया कि गंधवानी में खंडलाई में जांच के दौरान सीईओ, सहायक यंत्री अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को बंधक बनाने का प्रयास हो चुका है। राशि अनुपलब्धता की स्थिति में कर्मचारी-अधिकारियों से अभद्रता के किस्से आम हैं। संबंधितों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। रैली के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
मनरेगा कर्मचारियों ने एसपी को ज्ञापन दिया।