रोज सुबह अपने लक्ष्य को करें याद
रोज सुबह अपने लक्ष्य को करें याद
करियर गाइडेंस के तहत आईएएस नीरजकुमार सिंह ने किया संबोधित
धार| उत्कृष्टविद्यालय में शुक्रवार को विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान हुआ। वक्ता धार एसडीएम (आईएएस) नीरजकुमार सिंह थे। उन्होंने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के जिज्ञासा भरे प्रश्नों के जवाब दिए। उद्बोधन में कहा लक्ष्य पाने के लिए जरूरी है कि रोज सुबह अपने लक्ष्य को याद करें। दोस्तों के साथ फिल्म देखने, पर्यटन पर जाने में समय बिताने से पहले सोचें कि क्या इससे मैं अपने लक्ष्य की तरफ बढूंगा। उन्होंने कहा करियर मेकिंग में सबसे अहम होता है प्रोत्साहन। पहला होता है दूसरों के द्वारा प्रोत्साहित करना। जैसे मैं आपको प्रोत्साहित कर रहा हूं। इसका असर कुछ घंटे या कुछ दिनों तक रहेगा। सबसे जरूरी है सेल्फ मोटीवेशन। इसके बगैर कई समस्याओं के सामने आप तटस्थ नहीं रह पाएंगे। इस मौके पर प्राचार्य सुचिता शिंदे स्कूल स्टाफ मौजूद था।