पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव : ब्लॉकों से कृषि क्रांति रथ रवाना

कृषि महोत्सव : ब्लॉकों से कृषि क्रांति रथ रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाग| ब्लॉकके 26 गांवों के भ्रमण के लिए कृषि क्रांति रथ रवाना किया गया। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। रवानगी के बाद नगर के मुख्य मार्ग पर रथ एक घंटे ऐसे ही बंद खड़ा रहा। अधिकारियों ने किसान संगोष्ठी की, उस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच और उपसरपंच भी नदारद रहे। किसानों ने दवा, खाद बीज और गेहूं उपार्जन से जुड़ी समस्याएं बताईं। किसान कमलेश राठी ने बताया ग्राम पंचायत में किसान संगोष्ठी होने की कोई जानकारी नहीं दी गई। किसान संघ अध्यक्ष गोपाल पंवार ने बताया रथ को किसानों के बीच बरसाती फसलों के पूर्व ले जाया जाता तो कुछ फायदा मिलता।

मनावर. िवधायक रंजना बघेल ने हरी झंडी िदखाकर रथ रवाना िकया।

रोज तीन गांवों में घूमकर शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे

भास्करटीम | धार

कृषिमहोत्सव के तहत ब्लॉकों से कृषि क्रांति रथ रवाना किए गए। ये रथ गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों से रूबरू कराने के साथ ही किसानों को शासन की योजनाओं से अवगत कराएंगे।

मनावर| कृषिक्रांति रथ को विधायक रंजना बघेल ने हरी झंडी दिखाई। जितेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार एसपी सिंह, रामेश्वर पाटीदार, कैलाश राठौड़, राजेश पटेल, महेंद्र परिहार, राधेश्याम मुकाती, कोमल मंडलोई, पन्नालाल पाटीदार, दिनेश जौहरी, अशोक राठौर, दिनेश पाटीदार, भानालाल पंवार, मंडी डायरेक्टर मुकेश बाघेश्वर, दामोदर खंडेलवाल, हरेसिंह निंगवाल समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राजगढ़| कृषिमहोत्सव में क्रांति रथ निकाला गया। मुख्य अतिथि विधायक वेलसिंह भूरिया थे। विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रज्जु गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजगढ़ नवीन बानिया, मंडल अध्यक्ष सरदारपुर अमृत जाट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार, महिला मोर्चा प्रभारी सरदारपुर जमुना भूरिया, मंडी विधायक प्रतिनिधि वरदीचंद चोयल, जनपद अध्यक्ष रामकन्या वसुनिया, नप सरदारपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र मंडलोई थे। एसडीएम विशालसिंह चौहान ने रथ के बारे में जानकारी दी। जनपद सीईओ शैलेंद्र शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांति निनामा, सीबीएमओ रंजना मुजाल्दा ने अतिथियों का स्वागत किया।

गंधवानी| कृषिउपज मंडी से रथ रवाना किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास महरवाल थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने की। विशेष अतिथि शिवपाल आर्य, मोहन मुकाती,