पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने लगाई झाड़ू, तहसीलदार ने किए जाले साफ

एसडीएम ने लगाई झाड़ू, तहसीलदार ने किए जाले साफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2 को नेता समाजसेवी राजबाड़ा चौक से करेंगे सफाई

शहरमें भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता के लिए अक्टूबर को आयोजन होगा। नेता, समाजसेवी संस्थाएं, विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी आदि राजबाड़ा चौक पहुंचेंगे। रास्ते में झाड़ू निकाल अपने हाथों से आसपास सफाई रखने का संदेश लोगों को देंगे। नगरपालिका इस दिन से 19 अक्टूबर तक एक-एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाएगी।

अलमारी साफ की, रिकॉर्ड झटका

एसडीएम-तहसीलदार के अलावा अतिरिक्त तहसीलदार विजय मंडलोई, नायब तहसीलदार मारिशा शिंदे लिपिकीय कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी कमरों की अलमारियों के पीछे दबा कचरा साफ किया। रिकॉर्ड झटका गया। सुबह 10 बजे से दो घंटे तक सफाई की गई।

भास्कर संवाददाता | धार

स्वच्छभारत की जिम्मेदारी की शुरुआत खुद से करने की प्रधानमंत्री की अपील का असर रविवार को धार में दिखा। छुट्टी के दिन धार एसडीएम नीरजकुमार सिंह (आईएएस) और उनके अधीनस्थ स्टाफ ने एसडीएम तहसील कार्यालय की सफाई की। एसडीएम ने झाड़ू लगाई। परिसर में फैली पॉलीथिन, कचरा इकट्ठा कर हाथों से डस्टबिन में डाला। तहसीलदार बिहारी सिंह भी कमरों के कोनों में हुए जाले साफ करते दिखे। दोनों अधिकारियों को सफाई में जुटा देख स्टाफ भी सहयोग में लगा रहा। सफाई अभियान शुरू करने के पूर्व एसडीएम ने कर्मचारियों को इकट्ठा किया। बताया कि खुद सफाई क्यों कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया 2 अक्टूबर को सभी जगह स्वच्छ भारत अंतर्गत कार्यक्रम होंगे। उस दौरान हमें ड्यूटी पर तैनात रहना होगा। ऐसे में हमारे कार्यालय की सफाई कब करते, इसलिए छुट्टी का दिन देख आज ही सफाई कर दी है।