पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवा में इमारत से टकराए दो स्काईडाइवरों की मौत

हवा में इमारत से टकराए दो स्काईडाइवरों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार्नस्टेबल (अमेरिका) | अमेरिकाके मैसाच्यूसेट्स में हवा में छलांग लगाने के दौरान एक इमारत से टकरा जाने के कारण दो स्काईडाइवरों की मौत हो गई। बार्नस्टेबल पुलिस ने बताया कल रात केप कॉड एयरफील्ड के पास हुई घटना के थोड़ी देर बाद स्काईडाइवर प्रशिक्षक और छात्र की मौत हो गई। सेंटरविले फायर कैप्टन सीन ग्रीने ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया उन दोनों ने निर्धारित स्थल से बाहर एक इमारत पर लैंडिंग की। पुलिस ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि क्या स्काईडाइवरों के उपकरण सही से काम नहीं कर रहे थे।



इस मामले की जांच की जाएगी।