मांडू अस्पताल का लोकार्पण िकया गया।
मांडू अस्पताल का लोकार्पण िकया गया।
चयनीत छात्र जो राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
शतरंज में दसाई के तीन छात्र राज्य स्पर्धा के लिए चयनित
दसाई | धारमें हुई जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में दसाई के लिटिल फ्लावर के सौरभ सोनी और भवानी प्रताप ने अंडर 17 और प्रशांत पाटीदार ने अंडर 19 में जीत दर्ज की। प्रदर्शन के आधार पर तीनों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। स्पर्धा 15, 16 अक्टूबर को इंदौर में होगी।
अमझेराके चर्चित केस में जमानत आवेदन खारिज
धार | अमझेराके एमएमएस बनाकर धमकाने के चर्चित प्रकरण में विशेष न्यायाधीश कौशिक चौहान ने आरोपी मोहसीन पिता मुन्ना खां का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। विशेष शासकीय अभिभाषक मुकेशसिंह सिसौदिया ने बताया मोहसीन पर पूर्व में भी आदिवासी नाबालिग लड़की को धार से बाइक से अपहरण कर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने का आरोप था। कई दिन जेल में रहने के बावजूद पुन: आरोपी ने वैसा गंभीर अपराध किया। यह तर्क देने पर जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया।
खिलेड़ीमें चुनरी कलश यात्रा आज
खिलेड़ी | मांभगवती मित्र मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। नई कॉलोनी के शिव मंदिर से चुनरी कलश लेकर निकलेंगे। मां भगवती मंदिर में 151 फीट की चुनरी माता को चढ़ाई जाएगी। मंदिर में रात को भजन संध्या होगी। कलश यात्रा गांव में होते हुए निकलेगी।
मलेरियासर्विलेंस वर्कर की सेवा समाप्ति पर रोक के आदेश
धार | संविदामलेरिया सर्विलेंस वर्कर की 1 अक्टूबर सेवा समाप्ति के आदेश पर रोक की मौखिक जानकारी सोमवार को मलेरिया विभाग को मिली। जिला मलेरिया अधिकारी नरेंद्र पवैया ने बताया अभी यथास्थिति के मौखिक आदेश मिले हैं। मंगलवार तक लिखित आदेश मिलने की संभावना है।
समूहबैठक हुई
दिग्ठान | पिपलियामें आदर्श कृषक क्लब नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक से संबद्ध समूह की बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक विश्वास थे। उद्घाटन जिला अधिकारी नाबार्ड अनिल सोनी, दिग्ठान शाखा प्रबंधक शिरीष मुकादम ने किया। संचालन मेहताब सिंह ने किया। आभार कुंदन सिंह केवड़ा ने माना।
न्यूज़ इनबॉक्स
मांडू अस्पताल का लोकार्पण
मांडू | मांडूप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का बहुप्रतीक्षित लोकार्पण सोमवार को हुआ। अतिथि महंत त्रिलोकीदास, विधायक कालुसिंह ठाकुर,