पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा में गूंजे माता के जयकारे

कलश यात्रा में गूंजे माता के जयकारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
८५ गांवोंसे और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं शामिल हुईं

हजार से ज्यादा महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलीं

१०हजारके करीब श्रद्धालु शामिल हुए

५१फीटकी चुनरी माता को चढ़ाई गई

किमी पैदल चल कर पहुंची माता मंदिर

धार. शहर में सोमवार को कलशों का क्षितीज बन गया। जहां तक नजरें गईं, सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं थीं। मौका था सर्वधर्म चुनरी-कलश यात्रा का। लगातार १०वें वर्ष निकली इस यात्रा में कॉलोनी-मोहल्लों के अलावा आसपास के गांवों से महिलाएं पहुंची। लक्की चौराहे से महिलाएं लालबाग पहुंची, यहां से यात्रा ने बड़ा रूप लिया। मोहन टॉकिज चौराहा, धानमंडी, आनंद चौपाटी, हटवाड़ा, छत्री होते हुए गढ़ कालिका माता मंदिर पर समापन हुआ। समिति संरक्षक मोहनसिंह बुंदेला अध्यक्ष समंदरसिंह पटेल ने यहां माता को चुनरी चढ़ाई। - फोटो मिलन पाल