११४ बेरोजगारों का नौकरी के लिए चयन
आजीविका मिशन द्वारा रोजगार मेला लगाया
तिरला| राज्यग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड तिरला अंतर्गत संकुल तिरला, सेमलीपुरा एवं सलकनपुर के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सामुदायिक भवन प्रेमनगर तिरला जिला धार में किया गया। शुभारंभ तिरला जनपद पंचायत अध्यक्ष गेंदालाल गुमानपुरा ने किया। मिशन कर्मचारियों ने पुप्पहार से अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन शकुंतला डिंडोरे उपस्थित थीं। पीथमपुर स्थित कंपनियों के प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभा सिंटेक्स, स्पिनटेक्स आदिम जाति कल्याण विभाग से प्रषिक्षण हेतु चयनकर्ता अधिकारी उपस्थित थे। कर्मचारियों की मांग से अवगत कराया। रोजगार मेले के अलग अलग स्टालों का निरीक्षण कर भर्ती प्रक्रिया देखी। मेले के माध्यम से कुल 212 प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया। 114 बेरोजगार युवा/युवतियों का कंपनी में चयन किया गया। संचालन पवन सोनी ने किया। संकुल समन्वयक राकेश सिंह तोमर, गजेंद्र पाटीदार, किसना बनायत एवं स्वाती जैन, सुनिता अहिरवार आदि उपस्थित थे।