गरबा पंडाल में ‘रंग डाले रे सांवरिया’
पंडालोंमेंपारंपरिक गरबों के साथ नए प्रयोग वाली मनमोहक प्रस्तुतियां लुभा रही हैं। बगड़ी के बस स्टैंड स्थित रामइच्छा से गरबा मंडल के पंडाल में रविवार रात 24 बालिकाओं के ग्रुप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडाल में फाग की होली वाले गरबे खेले। भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। ‘रंग मत डाले रे सांवरिया’ गीत पर रात 10 से 11 बजे के बीच अनूठा कार्यक्रम रखा गया। कुछ बालिकाएं ड्रम पर तो कुछ जमीन पर हाथ में दीपक लेकर खड़ी थीं। बीच में कुछ बालिकाएं गरबा करते हुए गुलाल उड़ा रही थीं।
सिंघाना| नवरात्रिपर माताजी मंदिरों मे भीड़ उमड़ रही है। गांव में गरबा पंडालों मे गरबों की धूम है। शाम ढलते ही पंडाल आकर्षक रोशनी से जगमगा उठते हैं। कुक्षी रोड चामुंडा माता गरबा मंडल, झंडा चौक नवदुर्गा उत्सव समिति, राम मंदिर चौक, आई माता उत्सव समिति, हरसिद्धि मंदिर प्रांगण समेत अन्य स्थानों पर गरबे चल रहे हैं। उधर, हरसिद्धि युवा मंडल के पंडाल में महाआरती के बाद गरबे किए जा रहे हैं। काली ने कल्याणी रे मां, जाजो ऊंचा जोगमाया, थारा बिन श्याम मने एकलढ़ु लागे जैसे गुजराती गरबों पर डांडिये खनक रहे हैं। मंडल ने गरबों के दौरान मोबाइल, कैमरे से गरबा आयोजन के फोटो खींचने पर प्रतिबंध लगाया है। गायत्री मंदिर में उपासक मंत्रजाप, हवन, मंत्र लेखन चालीसा पाठ अनुष्ठान कर रहे हैं।
गंधवानी| मातामंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। दुर्गा माता मंदिर गायत्री शक्ति पीठ पर रोजाना आकर्षक शृंगार किया जा रहा है। बलवारी फाटा, बलवारी चौपाटी, नित्यानंद चौक, सिनेमा चौक, हरिजन मोहल्ला, गायत्री मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी, बस स्टैंड आदि जगह माता के पंडालों की आकर्षक सज्जा की गई है।
बाकानेर| चौसठयोगिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। चेतना कॉलोनी में पंडाल में देर रात तक गरबे किए जा रहे हैं। गणेश मंदिर, ब्राह्मण मोहल्ले में भी रंगारंग गरबे हो रहे हैं।
बाघेश्वरी मंदिर में भक्तों का तांता
बगड़ी. बस स्टैंड चौक के पंडाल में प्रस्तुति के दौरान एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाती बालिकाएं।