पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबानी भाइयों सहित 1,195 खातेदार के नाम सामने आए

अंबानी भाइयों सहित 1,195 खातेदार के नाम सामने आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी | नई दिल्ली/अहमदाबाद

कालाधन मामले में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने एचएसबीसी के स्विट्जरलैंड और अन्य शाखाओं के 1,195 भारतीय खाताधारकों के नाम उजागर किए हैं। इनमें उद्योगपति, नेता, हीरा कारोबारी और अन्य लोग शामिल हैं। इन खातों में 2007 तक 4.1 अरब डॉलर (करीब 25,420 करोड़ रुपए) का बैलेंस था।

इस खुलासे के बाद केंद्र सरकार भी हरकत में आई। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा,‘नई सूची में ज्यादातर नाम सरकार को पहले से पता थे। सबूत जुटाए जा रहे हैं। गैरकानूनी खाता खोलने वालों पर कार्रवाई होगी।’ शेष| पेज 5 पर





नएखुलासे से कालाधन मामले की जांच कर रही एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ गया है। अहमदाबाद में एसआईटी चीफ जस्टिस एमबी शाह ने कहा, ‘हम अखबारी खबरों के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकते। शेष| पेज 5 पर



कानूनीकार्रवाई से पहले इन दावों की जांच करेंगे।’

दिल्ली में एसआईटी के उपाध्यक्ष अरिजित पसायत ने कहा, “हम 31 मार्च तक जांच पूरी कर लेंगे।’ ईडी और सीबीडीटी को नई सूची से जुड़ी जानकारियां जुटाने को कहा गया है।





स्विससरकार ने कहा -यह लिस्ट चुराई हुई जानकारी का हिस्सा

लंदन/बर्न|नएखुलासे पर स्विस सरकार ने कहा है, “”खबर में दी गई जानकारी 2007 से पहले चुराए गए डाटा का हिस्सा है। हमारी नीति 2009 से बदल गई है। हम भी अब काले धन से लड़ने में योगदान दे रहे हैं।’’ वहीं, एचएसबीसी ने भी स्वीकारा, “”पहले खाते खुलवाने के नियम कमजोर थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से करचोरों पर सख्ती बरती जा रही है। उसके खातों में 2007 से अब तक 70 प्रतिशत तक की कमी आई है।’’

-----

----------

अब तक की जांच :

फ्रांस सरकार ने 2011 में भारत को एचएसबीसी बैंक के 628 भारतीय खाताधारकों के नाम बताए थे। इनमें 200 एनआरआई हैं या उनका कोई अता-पता नहीं है। बचे 428 में से 350 के खिलाफ कर चोरी की कार्यवाही शुरू की गई है। जबकि 60 के खिलाफ मुकदमे दायर हो चुके हैं। यह मामले 1,500 से 1,600 करोड़ रुपए की काली कमाई से संबंधित हैं।





‘मैं इससे बहुत आहत हुई हूं। मेरा भारत के अलावा बाहर कोई खाता नहीं है। मेरे पति जिंदा नहीं है। यदि उन्होंने कुछ खाते खोले थे, तो मुझे इसकी जानकारी कैसे होगी। इन आरोपों से मैं आहत हुई हूं और मुझे पीड़ा पहुंची है।’ - अनु टंडन, पूर्व कांग्रेसी नेता की प|ी



‘मेरा विदेश के किसी बैंक में कोई खाता नहीं है।’

- परनीत कौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री







‘मेरा या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का स्विस बैंक में कोई खाता नहीं है। मेरा नाम भी पहले आया था। लेकिन इसमें कुछ भी सच नहीं है। मेरी प|ी या मेरे परिवार के किसी सदस्य का विदेश में खाता नहीं है।’

- नारायण राणे, कांग्रेस नेता