पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगणक नहीं ‘कम्प्यूटर’ ही लिखना होगा

संगणक नहीं ‘कम्प्यूटर’ ही लिखना होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब स्कूल की किताबों में भी शब्दों को बदला जाएगा। विज्ञान विषय में अब हिंदी डॉटर सेल को अब पुत्री कोशिका की जगह संतति कोशिका लिखना होगा। प्रशासनिक दफ्तरों में कम्प्यूटर को संगणक लिखा जाता था, लेकिन अब उसे दोबारा कम्प्यूटर ही लिखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकारी विभागों में अभी किसी एक शब्द का प्रचलन के अनुसार उपयोग किया जाता है। अकसर उस शब्द का इस्तेमाल वहां भी कर लिया जाता हे, जहां नहीं होना चाहिए। जैसे चार्ज शब्द का उपयोग प्रशासनिक व्यवस्था में कार्यभार कहलाएगा। लेखा-जोखा में व्यय, वाणिज्य में उधार, राजनीतिक और लॉ में आरोप कहलाएगा।

^अंग्रेजी से हिंदी में उच्चारण वाले शब्दों को लेकर अब तक सरकारी विभागों में मनमानी चल रही थी। अब इसे खत्म किया जा रहा है। इसीलिए मानक शब्द वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। सभी सरकारी विभागों को अब अमानक शब्दों के बदले इन्हीं शब्दों का उपयोग करना होगा। -प्रो.अवनीश पांडेय, विषय विशेषज्ञ, शब्दावली आयोग, नई दिल्ली