- Hindi News
- प्रवेश पत्र की गलतियों को 15 तक ठीक करा सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र
प्रवेश पत्र की गलतियों को 15 तक ठीक करा सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र
भास्कर न्यूज| भोपाल. मध्यप्रदेशमाध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रवेश पत्र में संशोधन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। छात्र अब 15 फरवरी तक अपने प्रवेश पत्र में विषय, माध्यम, नाम, माता-पिता के नाम (नाम के प्रथम केरेक्टर को छोड़कर), फोटो एवं जन्म तिथि की गलती किसी भी कियोस्क के माध्यम से सही करवा सकेंगे। प्रवेश पत्र में संशोधन के लिए मंडल ने इससे पहले आखिरी तारीख 1 फरवरी तय की थी। छात्र इस संबंध में मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मंडल सचिव शशांक मिश्र के अनुसार छात्रों को उनके ऑनलाइन प्रवेश पत्र 25 जनवरी से एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए थे। छात्रों को परीक्षा आवेदन पत्र के एप्लीकेशन आईडी के आधार पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना है।