पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी

ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो लोगों ने कूद कर बचाई जान, इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर घटना

भास्करसंवाददाता | धार

इंदौर-अहमदाबादफोरलेन पर मतलबपुरा के समीप सोमवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिर गई। रवि रामेश्वर धार से अपने गांव खरसोड़ा सरिये भरकर जा रहे थे। मतलबपुरा से जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली से सड़क पर चढ़े, मोदी पेट्रोल पंप से डीजल डलवाकर ट्रक रांग साइड में सामने गया। उसे बचाने में ट्राली में रखे सरिये ने झोल खाया। संतुलन बिगड़ा और ट्राली खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर भी खाई में जाने लगा तो रवि कूद गया। एक साथी अमृत भी था, जिसने खाई की पाल पर कूद जान बचाई। जेसीबी की मदद से ट्राली निकाल ली गई लेकिन ट्रैक्टर के लिए क्रेन बुलवानी पड़ी। देर रात तक ट्रैक्टर खाई से निकालने का प्रयास जारी था।

धार फोरलेन बायपास पर मोदी पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी।