संकुल प्रभारियों बीआरसी को शोकॉज
धार | सभीसंकुल प्रभारियों एवं बीआरसी को 2014-15 में समेकित छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं किए जाने को लेकर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन में कार्य पूर्ण कर डीईओ को पालन प्रतिवेदन भेजने को कहा। कलेक्टर ने बताया समेकित छात्रवृत्ति योजना में मेपिंग कार्य पूर्ण करा लिया है, लेकिन किसी भी छात्र की छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं की गई है। आज दिनांक तक कोई भी देयक भुगतान के लिए कोषालय में प्रस्तुत नहीं किए हैं। एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया यदि कोई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की भी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई छात्र छात्रवृत्ति की मांग करता है तो संबंधित संस्था प्रधान के वेतन से वसूल कर भुगतान किया जाएगा।
शराबदुकानों के टेंडर 20 को- धार| 2015-16के लिए जिले की देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के टेंडर की कार्रवाई जिला समिति 20 फरवरी 2015 को करेगी। कलेक्टर ने बताया कुल 68 देशी मदिरा एवं 27 विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की कुल 95 दुकानों के 26 एकल समूहों का वर्ष 2015-16 के लिए टेंडर होंगे।