- Hindi News
- पाइप लाइन बिछाई, अब तक नहीं हुआ बिजली कनेक्शन
पाइप लाइन बिछाई, अब तक नहीं हुआ बिजली कनेक्शन
एसडीएम को किया था जनवरी तक का वादा
एसडीएमनीरजकुमार सिंह ने तीन महीने पहले दिलावरा जलावर्धन योजना में निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट, इंटेकवेल का निरीक्षण किया था। इस दौरान निर्माता एजेंसी नपा अफसरों ने जनवरी तक काम कंपलीट करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। योजना में फिल्टर प्लांट से टंकियां भरने वाली पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर में सड़कें खोदी जा रही हैं। हवा बंगला, कलेक्टोरेट, नालछा दरवाजा, खेड़ापति और किला टंकी से फिल्टर प्लांट तक लाइन बिछाई जा रही है। पौ चौपाटी टंकी पर 15 दिन का काम बाकी है। मतलबपुरा टंकी के दो पाइप जोड़ दिए हैं। यह टंकी धारेश्वर टंकी के मार्फत भरेगी, इसलिए धारेश्वर टंकी का काम पूरा होने तक इसकी लाइन नहीं जुड़ेगी।
धारेश्वरटंकी का एप्रूवल आचार संहिता में उलझा
सातटंकी बन चुकी है, जबकि धारेश्वर टंकी का निर्माण दो साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए पांच जगह बदली जा चुकी है लेकिन हर बार रोड़ा आया। अब धारेश्वर मंदिर के पिछले हिस्से में टंकी निर्माण के लिए एप्रूवल कमिश्नर को भेजा है। आचार संहिता के चलते एप्रूवल उलझना बताया गया है।
खुदी सड़कों पर हाथोंहाथ मरम्मत नहीं, फजीहत
पाइपलाइन बिछाने के लिए निर्माता एजेंसी शहरभर में सड़कें खोद रही हैं लेकिन मरम्मत हाथोंहाथ नहीं की जा रही। मिट्टी का ढेर कर छोड़ा जा रहा है। सीमेंट सड़क के मलबे के बोल्डर भी फैले हैं, जिससे बाइक चालकों की फजीहत हो रही है।
^बिजलीकनेक्शन हो जाए तो दिलावरा का पानी फिल्टर प्लांट तक आज ला सकते हैं। जहां ट्रैफिक का लोड कम है, वहां हाथोंहाथ सड़कों की मरम्मत कर रहे हैं। ट्रैफिक ज्यादा है, वहां सात दिन में मिट्टी मलबा बैठ जाएगा। उसके बाद कांक्रीट करेंगे, इससे मजबूती अधिक रहेगी।” आरकेपाटील, प्रोजेक्ट इंचार्ज निर्माता एजेंसी
धार. फिल्टर प्लांट जहां तक दिलावरा का पानी लाने के लिए बिजली की सुविधा नहीं है।