15 तक भिजवाएं बीआरजीएफ के प्रस्ताव
धार | कलेक्टरने सोमवार को समय सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक की। 2015-16 की बीआरजीएफ योजना में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में विभागवार जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15 फरवरी तक प्रस्ताव भिजवा दें, उसके बाद प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।