पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव को लेकर सभा

पंचायत चुनाव को लेकर सभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत चुनाव को लेकर सभा

नानपुर|पंचायतचुनाव को लेकर विधायक नागरसिंह चौहान ने बस स्टैंड पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा विकसित देश के निर्माण का आधार ग्राम विकास से ही होगा। जब तक ग्रामीण क्षेत्र का सही विकास नहीं होगा, तब तक देश की मुख्यधारा से आम आदमी नहीं जुड़ेगा इसके लिए सही जनप्रतिनिधि का चयन करना होगा। चौहान ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंच-सरपंचों के पक्ष में वोट कर प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान किया।

करंटलगने से मौत

आलीराजपुर| ग्राममोरीयावाड़ा पटेल फलिया निवासी राधु पिता जुवानसिंह (30) की करंट लगने से मौत हो गई। उसके घर की लाइट बंद होने के कारण वह उसे चालू करने का प्रयास कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। इलाज के लिए उसे सोरवा लाया गया, जहां मौत हो गई। सोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया।