- Hindi News
- राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशीप में समीर वर्मा उप विजेता
राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशीप में समीर वर्मा उप विजेता
धार| आंध्रप्रदेशके विजयवाड़ा में 79वीं राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशीप में धार के समीर वर्मा ने राष्ट्रीय उपविजेता का खिताब जीता। समीर सीनियर नेशनल चैंपियनशीप का फायनल खेलने वाले मप्र के दूसरे खिलाड़ी हैं। इसके पूर्व इनके बड़े भाई सौरभ वर्मा ने 2012 में नेशनल चैंपियन का खिताब जीता था। डीडीबीए सचिव अनिल जैन ने बताया स्पर्धा में तीसरी वरीयता क्रम प्राप्त एयर इंडिया के समीर वर्मा ने सेमीफायनल में स्पर्धा के टॉप सीड एचएस प्रणोय (आप्र) को 21-14 21-15 से पराजित कर फायनल में जगह बनाई। फायनल में आंध्रप्रदेश के सांई प्रणीत से कड़े संघर्ष में तीन सेटों में 21-19, 18-21, 20-22 से पराजित हुए। धार के ही अभिमन्यु सिंह सेमीफायनल में आंध्रप्रदेश के सांई प्रणीत से 14-21 ,15-21 से हारे।
सौरभ,समीर और अभिमन्यु 35वें नेशनल गेम्स में
धारके बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा, समीर वर्मा अभिमन्यु सिंह 35वें नेशनल गेम्स में बैडमिंटन की व्यक्तिगत स्पर्धा के मुकाबलों में भाग लेंगे। नेशनल गेम्स में बैडमिंटन के व्यक्तिगत मुकाबले 11 फरवरी से खेले जाएंगे।