100 पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण
धार | कलेक्टोरेटस्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाताधारी पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 436 पेंशनरों को सूचना पत्र दिया था। करीब 100 उपस्थित हुए, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। संयमित मधुमेह रक्तचाप के लिए शकर की कम मात्रा वाला भोजन करने और व्यायाम करने की सलाह दी गई। पेंशनर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भेरूसिंह बारोड़, नंदकिशोर उपाध्याय, संभागीय सचिव ने आभार माना। जानकारी बैंक मैनेजर संतोष कुमार दरड़ा ने दी।