घूसखोर प्राचार्य को सश्रम कारावास
धार | विशेषन्यायाधीश एए खान ने तत्कालीन तीसगांव हाईस्कूल के प्राचार्य नरेंद्र वर्मा को घूसखोरी के मामले में सश्रम कारावास से दंडित किया है। वर्मा ने कलसाड़ा बुजुर्ग प्रावि के सहायक शिक्षक अरुण सचान से जीपीएफ से 1.75 लाख रुपए आहरण करने के एवज में 5 हजार रुपए मांगे। एक हजार रुपए ही देने पर जनवरी 2013 का वेतन रोक लिया। फिर 7 हजार रुपए घूस मांगी। 6 हजार रुपए देना तय हुआ। 16 फरवरी 2013 को दो हजार रुपए दिए। शेष राशि 18 फरवरी 2013 को देते वक्त लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दोष सिद्ध होने पर एक वर्ष सश्रम कारावास एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया। पैरवी विशेष लोक अभियोजक टीसी बिल्लौरे जिला अभियोजन अधिकारी गोविंद प्रसाद घाटिया ने की।