पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा के दोस्त ने फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो

छात्रा के दोस्त ने फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेसबुकपर युवतियों की फर्जी आईडी बनाने और अश्लील फोटो डालने के तीन मामले सामने आए हैं। एक में तो छात्रा के दोस्त ने ही अश्लील फोटो डाल दिए, दूसरी की सहेली और परिचितों ने अश्लील पोस्ट की जबकि तीसरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं।

वी केयर फॉर यू प्रभारी सोमा मलिक बागड़ी ने बताया क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट होने के बाद तुकोगंज, छोटी ग्वालटोली और एमआईजी में केस भेजे गए हैं। तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाली छात्रा होस्टल में रहकर सीए की पढ़ाई कर रही है। उसका दोस्त दिल्ली में पढ़ रहा है। छात्रा को पिछले दिनों पता चला उसकी आईडी हैक कर उसके ही दिल्ली वाले दोस्त ने छात्रा के अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। छात्रा ने दो साल से इस अकाउंट को एक्सेस नहीं किया था। परिचितों से उसे इसका पता चला। उसे पता था कि यह फोटो दोस्त के पास ही है। इस आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

ऐसी ही तीसरी घटना एमआईजी क्षेत्र की एक बस्ती की है। यहां रहने वाली युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर भी अश्लील पोस्ट किए गए हैं। युवती पति से अलग रह रही है। शक है कि पति ने ही यह हरकत की। हालांकि पति ने इससे इनकार किया है। इस मामले में भी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।