पर जीतना पक्का नहीं
पर जीतना पक्का नहीं
टीमका मजबूत होना चैंपियन बनने का मापदंड नहीं है। इस आधार पर तो दक्षिण अफ्रीका के खाते में भी वर्ल्ड कप खिताब चुके होते। 1975 और 1979 की िफसड्डी टीम भारत 1983 में चैंपियन बनी। 1992 की पाकिस्तान टीम भी कोई मजबूत टीम नहीं थी, फिर भी यह टीम विश्व कप विजेता बनी।
...कुछभी हो सकता है
1996वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में केन्या ने वेस्टइंडीज को हरा दिया था। 2007 में आयरलैंड ने ग्रुप मैच में पाक को मात दी और उसी दिन बांग्लादेश ने भारत को शिकस्त दी थी। उधर, 1983 और में खिताब दिलाने और 2003 में फाइनल में पहुंचाने वाले हमारे गेंदबाज भी बिल्कुल युवा थे।
सभी ने खारिज कर दिया था, तब पहुंचे थे फाइनल में
{दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या में संयुक्त रूप से आयोजित 2003 वर्ल्ड में हमारी तैयारी अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि 2002 में न्यूजीलैंड दौरे पर हमने टेस्ट सीरीज 0-2 से और वनडे सीरीज 2-5 से गंवा दी थे। 7 वनडे सीरीज के आखिरी तीन मैच में सचिन का स्कोर 0-1-1 रहा। तब मजाक के तौर पर कहा गया था कि यह भारत का डायल कोड 011 है। लेकिन सचिन ने उस वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए, जो आज भी किसी एक वर्ल्ड कप में बनाए गए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है।
{हालांकि नीदरलैंड्स के खिलाफ पहला मैच हमने जीता, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 204 पर ही सिमट गई थी। अगले मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 9 विकेट से हारी। टीम 125 के साधारण स्कोर पर आउट हो गई। मो. कैफ के घर पर क्रिकेटप्रेमियों ने उपद्रव किया है। मीडिया से टीम इंडिया का अच्छे प्रदर्शन का वादा करना पड़ा।