- Hindi News
- सानिध्य की घातक गेंदबाजी से विजय क्लब जीता
सानिध्य की घातक गेंदबाजी से विजय क्लब जीता
इंदौर | सानिध्यपिंपले (कुल 11 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत विजय क्लब ने आईडीसीए द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट स्पर्धा में इंदौर स्पोर्ट्स को एक पारी और 156 रनों से हरा दिया।
दो दिवसीय मैच के दूसरे दिन विजय क्लब ने 92 ओवर में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। जवाब में इंदौर स्पोर्ट्स की टीम 85 रन पर ढेर हो गई। सानिध्य ने 5 विकेट लिए। फिर फालोऑन खेलते हुए भी इंदौर स्पोर्ट्स 122 रन ही बना सकी। इसमें सानिध्य ने 6 विकेट लिए। एक अन्य मैच में आईकॉन एकेडमी ने पहली पारी में मिली 56 रनों की बढ़त के आधार पर स्टार क्लब को हरा दिया। दीपक भूरिया ने 140 रनों की नाबाद पारी और मयंक मांडलिक ने 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
संक्षिप्तस्कोर : विजय क्लब मैदान : विजय क्लब पहली पारी : 92ओवर में 8 विकेट पर 363 रन, पारी घोषित, इंदौरस्पोर्ट्स पहली पारी : 38ओवर में 85 रन (चिराग शर्मा 41 रन, सानिध्य पिंपले 5, यशवर्धन 2 विकेट), इंदौर स्पोर्ट्स दूसरी पारी : 38 ओवर में 122 रन (सानिध्य 6 विकेट),
खालसामैदान : आईकॉन एकेडमी पहली पारी : 257रन (दीपक भूरिया 140 रन, मयंक मांडलिक 6 विकेट), स्टारक्लब पहली पारी : 56ओवर में 201 रन, आईकॉन एकेडमी दूसरी पारी 13 ओवर में बिना विकेट खोए 60 रन (वैभव शर्मा 35, मनमोहित 20* रन).