पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका का दिल्ली विधानसभा चुनाव पर टिप्पणी से इनकार

अमेरिका का दिल्ली विधानसभा चुनाव पर टिप्पणी से इनकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव पर अमेरिकी मीडिया ने तीखी टिप्पणियां की हैं लेकिन अमेरिकी सरकार ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि भारत के साथ अमेरिकी रिश्ते सुधर रहे हैं और दिल्ली विधानसभा का चुनाव भारत का अंदरूनी मामला है। यह भारत की जनता और सरकार के बीच का मामला है। साकी ने कहा, राष्ट्रपति बराक ओबामा की हाल की भारत यात्रा के बाद से भारत और अमेरिका के रिश्तों में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, विदेश मंत्री जॉन कैरी और राष्ट्रपति ओबामा दोनों ने इस साल के पहले महीने में ही भारत की यात्रा की है। यह दोनों देशों के रिश्तों पर स्वयं में टिप्पणी है। उनसे जब केजरीवाल की जीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम किसी राजनीतिक उम्मीदवार को अच्छा या खराब नहीं बता सकते, इसलिए मैं ‘भारत सरकार’ और ‘भारत की जनता’ शब्दों का इस्तेमाल कर रही हूं।’

इस बीच, अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम से लगता है कि भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के रॉस स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर पुनीत मनचंदा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की जीत ने भाजपा के लिए प्रदर्शन के मानदंड बहुत ऊंचे कर दिए हैं।