पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसाई में बड़ा जुआ पकड़ा, टीआई चौकी प्रभारी सस्पेंड

दसाई में बड़ा जुआ पकड़ा, टीआई-चौकी प्रभारी सस्पेंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सएपी की टीम ने 23 जुआरी पकड़े, 6 लाख रु., 32 मोबाइल 13 गड्डी ताश पत्ते बरामद

दसाई/अमझेरा| दसाईमें एसपी की स्पेशल टीम ने छापा मार बुधवार को बड़ा जुआ पकड़ा। 6 लाख 8 हजार 720 रुपए जब्त हुए। 23 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। 13 गड्डी ताश पत्ते और 32 मोबाइल बरामद किए गए। बड़े पैमाने पर जुआ चलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने के चलते अमझेरा टीआई कुशलसिंह रावत और दसाई चौकी प्रभारी केएस डावर को एसपी राजेश हिंगणकर ने सस्पेंड कर दिया।

छापा दसाई के नया बाजार में एक किराये के मकान में मारा गया, जहां जुआ चलाया जा रहा था। एसपी हिंगणकर ने बताया मुखबिर सूचना पर कोतवाली धार के सब इंस्पेक्टर अनिल मालवी के नेतृत्व में टीम भेजी गई, जिन्होंने जुआ पकड़ा। पिछले कई दिनों से यहां जुआ चलने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम एक घंटे पूर्व से किराये के मकान में चल रही गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। घेराबंदी कर छापा मारा। जुएं में राजगढ़ के व्यापारी भी शामिल हैं।

दसाई. कमरे से जब्त किए गए रुपए, मोबाइल ताश की गडि्डयां।