पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार शुरू

आदिनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहनखेड़ातीर्थ पर आदिनाथ प्रभु के मुख्य मंदिर का जीर्णोद्धार बुधवार से शुरू हो गया। विधिवत अष्ट मंगल, नवग्रह पाटला, दश दिग्पाल पाटला पूजन किया गया। विराजित प्रतिमाओं की स्थान परिवर्तन कर चल प्रतिष्ठा मुनिप्रवर ऋषभचंद्रविजयजी ने की। साध्वी महेंद्रश्रीजी, संघवणश्रीजी आदि ठाणा ने भी निश्रा प्रदान की। ऋषभचंद्रविजयजी ने बताया मुख्य मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। लगभग डेढ़ वर्ष में प्रतिमाओं को पुन: मुख्य मंदिर में विराजित करेंगे। मंदिर में शिल्पकार ललित सोमपुरा की देखरेख में जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। चल प्रतिष्ठा में समाजजनों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। मुनिप्रवर ने जल्द से जल्द यह कार्य संपन्न करने की प्रभु से कामना की। चल प्रतिष्ठा के दौरान विधिकारक आनंदीलाल धारीवाल हंसमुख जैन थे। मुनिप्रवर के मंत्रोच्चार के साथ चल प्रतिष्ठा हुई।

राजगढ़. परिवर्तित स्थान पर प्रतिमाओं की चल प्रतिष्ठा करते ऋषभचंद्रविजयजी।

मोहनखेड़ा तीर्थ