पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म पीड़िता को मदद में योजनाओं की बाधा

दुष्कर्म पीड़िता को मदद में योजनाओं की बाधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | बगड़ीके नयापुरा में तीन साल की दुष्कर्म पीड़िता अनाथ बच्ची की मदद में योजनाओं की बाधा आड़े गई है। प्रभारी कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने पूरी मदद का दावा किया था। बुधवार को अफसरों को निर्देश भी दिए लेकिन विभागीय अफसर अपनी-अपनी मजबूरियां गिना रहे हैं। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुभाष जैन का कहना है कोई योजना नहीं है, जिसमें बालिका को सरकारी मदद दिलवा सकें। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी का कहना है दुष्कर्म पीडि़त बालिका आदिवासी वर्ग है लेकिन मामले में पुलिस ने एसटी-एससी एक्ट में कार्रवाई नहीं की है। ऐसा होता तो 25 हजार रुपए स्वीकृत हो जाते। गौरतलब है दुष्कर्म पीड़िता मासूम अक्टूबर में घटना के बाद से दयनीय स्थिति में है, जिसे लेकर प्रशासन और ही किसी संगठन ने पिछले चार महीने में कोई मदद की है।