- Hindi News
- दीनदयालजी ने पार्टी को वैचारिक और संगठनात्मक आधार दिया : वर्मा
दीनदयालजी ने पार्टी को वैचारिक और संगठनात्मक आधार दिया : वर्मा
केसूर सादलपुर में भी हुए कार्यक्रम
धार|भाजपा नेपं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर समर्पण दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने आजीवन सहयोग निधि का समर्पण किया। जिला कार्यालय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल ने की। विशेष अतिथि जिला संगठन मंत्री उमाकांत भार्गव, विशेष अतिथि विधायक नीना वर्मा थीं। विक्रम वर्मा ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर विस्तार तक जिस लगन परिश्रम और त्याग भावना से कार्य किया वह हमारे लिए प्रेरणा का बिंदु है। पं. दीनदयाल जी ने पार्टी को वैचारिक और संगठनात्मक आधार दिया। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, कन्हैयालाल यादव, डॉ. शरद विजयवर्गीय, नपाध्यक्ष ममता जोशी, सुरेश जलोदिया, जयराज देवड़ा, मुन्नालाल राठौर, विजय गवली, गेंदालाल फकीरा, भरत प्रजापत, सीमा सोनी, कैलाश पिपलोदिया पार्षद कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजेश हारोड़ ने किया। आभार दीपक पंवार ने माना।
धार. जिला भाजपा कार्यालय में समर्पण दिवस मनाया।