- Hindi News
- स्वाइन फ्लू : जिला अस्पताल लाए गए दो संदिग्ध मरीज
स्वाइन फ्लू : जिला अस्पताल लाए गए दो संदिग्ध मरीज
व्यवस्थाओं की खुली पोल: एक मरीज आइसोलेशन वार्ड में तो दूसरे को मेल मेडिकल के कोने में रखा
भास्करसंवाददाता | धार
स्वाइनफ्लू के संदिग्ध दो मरीजों को बुधवार को जिला अस्पताल लाया गया। दो मरीज आते ही कार्यशाला, बैठकों में चाकचौबंद व्यवस्था का दावा कर रहे विभाग की पोल खुल गई। आइसोलेशन वार्ड के नाम पर एक कमरे में पलंग ऑक्सीजन सिलेंडर लगा रखा था। पहला मरीज आया तो उसे भर्ती किया गया। दूसरा मरीज आया तो पलंग ही नहीं था। उसे पुरुष मेडिकल वार्ड में एक कोने में भर्ती किया गया।
डॉ. दिलीप सोलंकी ने बताया नालछा ब्लॉक हैदरी की 25 साल की महिला को लाया गया। स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। कानवन के माकनी गांव के 17 वर्षीय युवक को धार के निजी अस्पताल से जिला अस्पताल रैफर किया गया। वह भी सस्पेक्टेड है। देर रात मेडिकल वार्ड में रखे गए युवक को रैफर किया गया।