सेंसेक्स गिरकर 28000 अंक से नीचे पहुंचा
सेंसेक्समंगलवार को 322.39 अंक गिरकर एक माह के निम्न स्तर 27797.01 पर बंद हुआ। बिजली, धातु और पूंजीगत वस्तुओं के के शेयरों की बिकवाली के बीच चीन और अन्य वैश्विक बाजारों में गिरावट से बाजार नीचे आया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.55 अंक की गिरावट के साथ 8400 से नीचे 8340.70 अंक पर बंद हुआ। यह लगातर तीसरा कारोबारी सत्र है जब शेयर गिरे हैं। कच्चे तेल का भाव पांच साल के निम्न स्तर पर आने के बावजूद वैश्विक शेयर बाजारों का उत्साह नहीं बढ़ा। इसका कारण चीनी में कर्ज के नियम सख्त किए जाने से वहां शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आना है।
कमजोर स्तर 30अक्टूबर के बाद सेंसेक्स का यह सबसे कमजोर स्तर है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 443.42 अंक नीचे आया। बाजार में माहौल कुल मिलाकर नकारात्मक रहा। कुल 900 शयरों में तेजी रही जबकि 2000 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई, बाजार धारण पर असर पड़ा।
बिकवाली का रहा दबाव
बंबईशेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बिकवाली दबाव से कारोबार के बड़े हिस्से के दौरान नकारात्मक दायरे में रहा। कारोबार के दौरान यह 27,763.82 और 28,157.54 के दायरे में रहा। अंत में यह 322.39 अंक या 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,797.01 अंक पर बंद हुआ।
27,763.8
27,763.8