पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर पर सब्सिडी का भुगतान सीधे बैंक खाते में

सिलेंडर पर सब्सिडी का भुगतान सीधे बैंक खाते में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यशासन द्वारा गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का भुगतान सीधे गैस कनेक्शनधारियों के बैंक खाते में जमा कराने की संशोधित डीबीटीएल योजना 15 नवंबर से 4 जिलों में लागू की जा चुकी है। जो मंदसौर में 1 जनवरी 2015 से लागू कर दी जाएगी योजना के लागू होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का बाजार मूल्य भुगतान करना पड़ेगा और अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।

शासन के नियमों के तहत इसमें 3 माह की ग्रेस अवधि रहेगी। सभी गैस कनेक्शनधारी बैंक खाते की जानकारी गैस डीलर्स को उपलब्ध कराएं ताकि गैस कनेक्शन से लिंक्ड बैंक खाते की जानकारी डाटाबेस में इंट्री की जा सके। कलेक्टर संजीवसिंह ने बताया सभी बैंकर्स को निर्देश दिए हैं कि वे एलपीजी गैस कनेक्शन की बैंक खाते में फीडिंग प्राथमिकता से पूरी करा लें।