तीन स्कूलों के स्व सहायता समूह को नोटिस
तीन स्कूलों के स्व सहायता समूह को नोटिस
धार | नालछाब्लॉक के मावि सराय, प्रावि बयड़ीपुरा सराय एवं प्रावि बावड़ीपुरा सराय के नारियल स्व-सहायता समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मध्याह्न भोजन प्रकोष्ठ जिपं धार के टास्क मैनेजर ने मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के संबंध में उक्त शालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मध्याह्न भोजन मीनू अनुसार नहीं देना पाया गया था।