पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘दादा बाथरूम ले जाते थे, अब वे भी नहीं’

‘दादा बाथरूम ले जाते थे, अब वे भी नहीं’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटा भाई पूछता रहा दीदी को कहां ले जा रहे हो

अभाविप आज निकलेगा मौन रैली- प्रदेशकार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा ने बताया घटना को लेकर अभाविप 11 दिसंबर को मौन रैली निकालकर छात्रा को श्रद्धांजलि देगा।

निसरपुर | बालिकाप्रवीणा का शव उसके पिता काशीराम इंदौर से मंगलवार को सीधे अपने गांव किकरवास ले गए। काशीराम ने कहा नियति को मंजूर था, वह हो गया, मुझे अब किसी से कोई शिकायत नहीं है। बुधवार दोपहर में बालिका का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव स्थित नर्मदा तट ले जा रहे थे तो उसका पांच वर्षीय छोटा भाई पूछता रहा दीदी को कहां ले जा रहे हो। मां लीलाबाई रो-रो कर बदहवास हो गई।

नायब तहसीलदार ने बच्चों से पूछताछ की।

भास्कर संवाददाता | धार

जिसअंग्रेजीमाध्यम कन्या छात्रावास में छात्रा प्रवीणा ने सोमवार रात खून की उल्टियां कर दम तोड़ा, वहां केयरटेकर नहीं है। यहां पहली से पांचवीं के छह से 10 साल तक के नौनिहाल कमरों में रहते हैं, जिन्हें रात में बाथरूम जाना हो तो ले जाने वाला कोई नहीं।

मासूम बालिकाओं ने बताया पहले दादा थे, जो रात में बाथरूम ले जाते थे, अब वे भी नहीं हैं। दरअसल बालिकाएं उस बुजुर्ग चौकीदार की बात कर रही हैं, जो पूर्व में बालिकाओं के कमरे के बाद बरामदे में पलंग लगाकर सोता था। कुछ महीने पहले उन्हें काम से हटा दिया गया। उनकी जगह किसी को नहीं रखा है। अधीक्षिका रात में अपने कमरे में चली जाती है। दो मंजिला भवन की पहली मंजिल पर छात्रावास है। दूसरी मंजिल पर स्कूल। बच्चियां यहीं रह कर पढ़ाई करती हैं। अधीक्षिका के अलावा दो रसोइयन और एक वाटरमैन कम चौकीदार का पद स्वीकृत है। सोमवार रात दूसरी कक्षा की प्रवीणा कवचे खून की उल्टियां करती रही लेकिन छात्रावास अधीक्षिका ने अपने कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खोला। मंगलवार सुबह प्रवीणा को इंदौर ले जाया गया, जहां शाम 4 बजे उसने दम तोड़ दिया था।

नायबतहसीलदार को बताया पूरा विवरण

नायबतहसीलदार डॉ. मारिशा शिंदे बुधवार सुबह होस्टल पहुंचीं। परिसर में अन्य कई छात्रावास हैं। सभी की छात्राएं एकत्र हो गईं। अधीक्षिका के रवैये पर आक्रोश जताती रहीं। अंग्रेजी माध्यम छात्रावास की अधीक्षिका रश्मि तिवारी को हटाने के बाद प्रभार उत्कृष्ट छात्रावास की अधीक्षिका साइदा भिड़े को दिया है। तिवारी की सेवा समाप्ति के शोकॉज नोटिस की मियाद बुधवार को समाप