- Hindi News
- 1600 स्टूडेंट की तीन सूची, खूब धक्कामुक्की मची
1600 स्टूडेंट की तीन सूची, खूब धक्कामुक्की मची
सीधी भर्ती परीक्षा : दो फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए
धार | महिलाबाल विकास पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सीधी भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को होने वाली है। परीक्षा के लिए दो फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है। एक दल एसडीएम नीरज कुमार सिंह और दूसरा दल सिटी मजिस्ट्रेट आरएस बालोदिया के नेतृत्व में निगरानी रखेगा। परीक्षा के संबंध में एक बैठक 11 दिसंबर सुबह 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रखी गई।
पीजी कॉलेज में परीक्षा देने पहंुची छात्राओं को रोल नं. देखने में इस तरह परेशानी उठानी पड़ी।
भास्कर संवाददाता | धार
पीजीकॉलेजमें पहले सेमेस्टर के पहले पर्चे में भारी अव्यवस्था रही। 1600 स्टूडेंट के बीच मात्र तीन सूची ही कॉलेज गेट पर पास-पास लगा दी। अपना रोल नंबर देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था भी नहीं की गई। रोल नंबर देख रही छात्राओं से छात्रों ने जमकर धक्का-मुक्की की। इस दौरान कई छात्राएं असहज महसूस कर रही थीं। बोर्ड के समीप कोई प्रोफेसर का स्टाफ का सदस्य भी नहीं था, जिससे कई छात्र बदतमीजी पर उतर आए। गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से कॉलेज में लगातार घटनाएं हो रही हैं। पीजी कॉलेज की छत पर छात्र-छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे, जिसके बाद दोनों का परिजनों को सौंपा था। पिछले सप्ताह एक छात्रनेता ने अतिथि विद्वान को पीट दिया। प्रशासनिक अधिकारी आकाश ताहिर को सूचना देने पर खुद व्यवस्था सुधारने में जुटे।