सरपंच के लिए भी वोटिंग मतपत्र से
धार |पंचायत चुनावकी वोटिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब सरपंच की वोटिंग भी मतपत्र के जरिये होगी। पहले सिर्फ पंच की वोटिंग मतपत्र से होनी थी लेकिन पर्याप्त ईवीएम उपलब्ध नहीं होने से यह निर्णय लिया गया है। अब सिर्फ जिला और जनपद सदस्य की वोटिंग ही ईवीएम से होगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने जानकारी पंचायत निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण में दी। बताया पंचायत निर्वाचन के साथ ही पूर्व में माह नवंबर में संभावित ननि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा मुरैना तथा कुछ नगरपालिका परिषद तथा नगर परिषद के निर्वाचन भी जनवरी में करवाए जाएंगे। इससे मतदान केंद्र की संख्या बढ़ गई है। पंचायत तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन में कुल मतदान केंद्र 73 हजार हो रहे हैं। इनके लिए अतिरिक्त ईवीएम उपलब्ध करवाने में निर्माता कंपनी ने असमर्थता जताई, जिसके चलते निर्णय लिया गया।
गड्ढेका समतलीकरण शुरू
लेबड़ | गांवके चौराहे पर घाटाबिल्लौद सीमेंटेड सड़क और लेबड़-जावरा डामर फोरलेन के जोड़ के गड्ढे को समतल करने का काम बुधवार शाम शुरू हो गया। मंगलवार को यहां दचके में एक ट्रेलर बीच में से ब्रेक हो गया था। घटना के बाद सुध ली गई है। निर्माता कंपनी के लोग चूरी डालकर रोलर घूमा रहे थे।