- Hindi News
- उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल प्रवेश चयन परीक्षा 25 जनवरी को
उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल प्रवेश चयन परीक्षा 25 जनवरी को
उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल प्रवेश चयन परीक्षा 25 जनवरी को
भास्कर संवाददाता | धार
जिलाउत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूल में कक्षा 9वीं में 2015-16 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 25 जनवरी 2015 को व्यापमं द्वारा की जाएगी। समय सुबह 9.45 से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा। 8वीं में सत्र 2014-15 में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे। अंतिम तिथि 3 जनवरी है। व्यापमं द्वारा 60 रु. परीक्षा शुल्क और 25 रु. पोर्टल शुल्क निर्धारित किया गया है। विद्यार्थी पोर्टल से अपना आवेदन ऑनलाइन करने के बाद पावती रसीद संभाल कर रखें। इसी माध्यम से प्रवेश पत्र निकाले जा सकेंगे। विद्यार्थी परीक्षा केंद्र माध्यम का चयन सावधानी से करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के अलावा एक पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा। जानकारी प्राचार्य सुचिता शिंदे ने दी।