मारपीट से तंग आकर जहर खाया
मारपीट से तंग आकर जहर खाया
धार | सलकनपुरके एक युवक ने मारपीट से तंग आकर जहर खा लिया। ऋषभ पिता रामचंद्र के परदादा के मकान को पिता ने सौतेली मां के बहकावे में बेच दिया। मंगलवार शाम खरीददार आरोपी संतोष पिता भूरालाल जाट, श्रवण पिता संतोष, बलराम पिता भुरालाल, राजेश पिता रमेश जाट आए और ऋषभ उसकी दादी को घर से बेदखल करने लगे। ऋषभ ने विरोध किया तो उसे चाकू मार दिया। दादी को भी अपशब्द कहने लगे। इस पर ऋषभ पुलिस को सूचना देने गया। थाने से लौटा तो आरोपियों ने फिर उसे पीटा। तंग आकर ऋषभ ने कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चारसाल के बालक का अपहरण
सरदारपुर | राजगढ़की इंद्रा कॉलोनी की लक्ष्मीबाई पति राजु अपने लड़के आनंद (4) को घर के सामने छोड़कर गेहंू लेने गई। वापस आई तो आनंद घर पर नहीं था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया।