- Hindi News
- राजगढ़ में सर्वे, 98 घरों में बनाई स्लाइड
राजगढ़ में सर्वे, 98 घरों में बनाई स्लाइड
सैंपल लेते ब्लॉक मलेरिया टीम के सदस्य।
भास्कर संवाददाता | राजगढ़
राजगढ़में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद प्रशासन हरकत में गया है। जिला मलेरिया अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक मलेरिया टीम के 11 सदस्यों ने दो टीम अलग-अलग बनाकर 98 घरों की आरडी कीट से जांच की। बुखार के मरीजों की जांच कर 16 स्लाइड लैब टेक्नीशियन को दी। टीम ने डेंगू मरीजों के घरों में जाकर पानी में टीमोफॉस घोलकर डाला। पायरेड्रम डेंगू पॉजिटीव के निवास पर घोल का स्प्रे किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी नरेंद्र पवैया ने बताया क्षेत्र में विजिट की गई, दो दलों का गठन कर रोगियों के घरों एवं आसपास क्षेत्र में भ्रमण कर रोग के लक्षण एवं उसके उपचार की पर्चियां दी गईं। डेंगू पॉजीटिव मरीजों के डॉक्टरों से संपर्क किया। वार्ड 10 की 35 वर्षीय महिला को फेल्सी फेरम (पीएफ) मलेरिया हो गया था तथा वार्ड 2 में 8 वर्षीय बच्चा वायवेक्स मलेरिया की वजह से इंदौर ले जाया गया था। वर्तमान में दोनों मरीज का उपचार के बाद सुधार हुआ। बीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा ने बताया राजगढ़ शासकीय हॉस्पिटल पर एक लैब टेक्नीशियन बीपी त्यागी तथा डॉ. रूपाली जोशी को पदस्थ किया है। जो सुबह 8 से 1 बजे तक तथा शाम को 5 से 6 बजे तक सेवाएं देंगे। टीम में मलेरिया वर्कर राजेंद्र डावर, ईश्वरसिंह भवर, शबनम खान, आशा बामनिया, मलेरिया वर्कर अंतिम कमेडिय़ा, सुचिता वारे, इंद्रा पलसीकर, सीमा बागड़िया, किरण परमार एवं मलेरिया सुपरवाइजर जितेंद्र चौधरी ने वार्ड 2 एवं 10 में देर शाम तक जांच की।
वेक्यूमसे निकाला गंदा पानी
बसस्टैंड के समीप पहुंचे नगर पंचायत सीएमओ विजय शर्मा ने उपयंत्री दीपक चौरे एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुरेश पाठक के साथ होटलों के पीछे जमा पानी एवं आगे नाली में जमा पानी को वेक्यूम से निकलवाया।