- Hindi News
- पंचायत समन्वयक 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया
पंचायत समन्वयक 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया
मनावरएसडीएम को देने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले जनपद पंचायत समन्वयक सीताराम पाटीदार को लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
मनावर एसडीएम अभयसिंह अहोरिया ने न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण को खत्म करने के लिए सीतापुरी ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश मंडलोई से 50 हजार रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने एसडीएम पंचायत समन्वयक दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अहोरिया के मनावर में नहीं होने से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।डीएसपी बीएस परिहार ने बताया सरपंच रमेश को अवराल में स्कूल निर्माण कार्य में अनियमितता लापरवाही के चलते पद से हटा दिया गया था। शेष-पेज 5 पर
इसकाप्रकरण अपर कलेक्टर धार न्यायालय में चला। सुनवाई के बाद प्रकरण विचारण के लिए एसडीएम मनावर को भेजा गया। यहां एसडीएम ने सरपंच के पक्ष में फैसला देने तथा सरपंच पद पर पुन: बहाल करने के लिए 50 हजार रिश्वत की मांग की। रमेश ने इसकी लिखित शिकायत लोकायुक्त इंदौर से की थी। जांच में मामला सही पाया गया। पेशी की तारीख 15 सितंबर थी। सरपंच ने इस दिन कहा कि रुपए की व्यवस्था हो गई है तो तारीख बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी गई। रिश्वत की राशि जनपद कार्यालय में पाटीदार को देना तय हुआ। यहां मंगलवार को जैसे ही रमेश ने 30 हजार रुपए दिए, पुलिस ने छापा मार पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी परिहार ने बताया एसडीएम अहोरिया धरमपुरी गए हुए थे, इसलिए गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी गिरफ्तारी बाद में की जाएगी।
सीताराम पाटीदार अभयसिंह अहोिरया