पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग ने कोर्ट से मांगी गर्भपात की इजाजत

नाबालिग ने कोर्ट से मांगी गर्भपात की इजाजत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग ने कोर्ट से मांगी गर्भपात की इजाजत

उज्ज्वल शर्मा|अम्बाला(हरियाणा)

दुष्कर्मके दौरान गर्भवती हुई नाबालिग लड़की ने मंगलवार को कोर्ट से गर्भपात कराने की इजाजत मांगी है। उधर, दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि गर्भपात की मंजूरी दी जाए क्योंकि वह बच्चे को अपनाना चाहता है। कोर्ट ने इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। उसके आधार पर ही नाबालिग लड़की के गर्भपात का फैसला सुनाया जाएगा। दोनों याचिकाएं फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज बिमलेश तंवर के पास दाखिल की गई हैं। कोर्ट 17 सितंबर को नाबालिग लड़की के बयान दर्ज करेगी। नाबालिग लड़की ने कहा कि उसकी शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बच्चे को जन्म दे सके। साढ़े तीन माह का गर्भ उसके पेट में है।



इसी कारण उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। वह दुष्कर्मी को सबक सिखाना चाहती है। अगर बच्चा जन्म लेता है तो वह उसे पिता का नाम कैसे दे सकती है। करनाल के मथाना गांव का सुरजीत (21) नाबालिग लड़की को बहका-फुसलाकर 4 अप्रैल 14 को भगा ले गया था। पुलिस ने 6 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। लड़की ने आरोप लगाया था कि सुरजीत ने 25 अप्रैल को उसके साथ मथाना गांव में दुष्कर्म किया।