पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाहते हो कि कुछ अच्छा हो तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा

चाहते हो कि कुछ अच्छा हो तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसकंट्रोल रूम में मंगलवार को शहर में यातायात, सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। एसडीएम नीरजकुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आरएस बालोदिया सीएसपी वीएस द्विवेदी ने व्यापारियों से सुझाव लिए।

बोहरा बाखल के एक व्यापारी ने कहा चौपहिया का प्रवेश वनवे कर दिया जाए। सब्जी वाली को हटा दिया जाए तो सड़क चौड़ी हो गई। एक अन्य ने कह दिया, ये सुझाव दे रहे हैं। सबसे ज्यादा सामान इन्हीं का सड़क पर रहता है। स्कूल बस से जाम लगने का मुद्दा उठा। एक व्यापारी ने कहा स्कूल बस निकलती है, इस दौरान पीछे जाम लग जाता है। प्रवेश बंद होना चाहिए। इस पर दूसरे ने कहा स्कूल बसें नहीं आएंगी तो बच्चे घर कैसे पहुंचेंगे। एसडीएम ने बीच में टोकते हुए कहा कुछ अच्छा करना है तो थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना होगा। आप सोचेंगे कि मेरा सबकुछ अच्छा हो, दूसरा परेशान होता रहे तो कुछ नहीं होगा। मवेशियों को लेकर एसडीएम ने ही कहा कि इतनी अच्छी फोरलेन सड़क बनी है लेकिन मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं। रात में वाहन टकरा जाते हैं। एक घटना हो भी चुकी है। पशु पालक को ध्यान देना चाहिए कि मवेशी कहां है। प्रशासन कार्रवाई करेगा तो मवेशी दूर छोड़ आएंगे। इस पर सुझाव दिया कि मवेशी को एक बार पकड़ा जाए तो निशान लगा दें। दूसरी बार मिले तो तगड़ा जुर्माना किया जाए।

भोज कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया

बैठक में घोड़ा चौपाटी के भोज कॉम्प्लेक्स के दुकानदार भी पहुंचे। उन्होंने बस स्टॉप निर्माण से कॉम्प्लेक्स पर खड़ी की जा रही दीवार का विरोध किया। कहा कि इससे वाहन पार्किंग की जगह नहीं रहेगी। एसडीएम ने बाद में कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम ने व्यापारियों से चर्चा कर सुझाव भी लिए।