पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायक शिक्षक की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

सहायक शिक्षक की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहायक शिक्षक की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

धार | प्राथमिकविद्यालय गुंंदीखेड़ा के सहायक शिक्षक बनसिंह गेहलोत की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जिपं सीईओ श्रीकांत बनोठ ने दिए हैं। गेहलोत पर मध्याह्न भोजन योजना में मीनू अनुसार भोजन छात्रों को नहीं देने, गणवेश की राशि छात्र/पालकों के खातों में विलंब से पहुंचवाने के आरोप हैं।

शिक्षकोंको बीएलओ ड्यूटी से हटाने की मांग, ज्ञापन

धार | मप्रशिक्षक संघ ने कलेक्टर जयश्री कियावत को ज्ञापन सौंप समस्याएं बताई। मुख्य रूप से शासन द्वारा बार बार आदेशित करने के बाद भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाने की बात रखी। पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए भी 54 शिक्षकों की धार विकास खंड में स्कूलों से अन्यत्र ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर ने चर्चा कर निराकरण का आश्वासन दिया। जिपं सीईओ से भी मिले। उन्होंने बीएलओ के कार्य से बाहरी शिक्षकों को हटाने का आश्वासन दिया। संघ अध्यक्ष मोहनलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष अरूण सचान, कोषाध्यक्ष मुकेश पुरोहित, शिवनारायण डावर, भगवानदास वैष्णव आदि शिक्षक उपस्थित थे।