- Hindi News
- दो अब्दुल अजीज, दूसरे का बकाया वसूल लिया
दो अब्दुल अजीज, दूसरे का बकाया वसूल लिया
बिजली कंपनी का कारनामा
भास्करसंवाददाता | धार
एकही नाम के दो शख्स। बिजली कंपनी ने दूसरे व्यक्ति बकाया वसूल लिया। अंबिका कॉलोनी निवासी अब्दुल अजीज खान ने अपने घर पर अतिरिक्त मीटर के लिए आवेदन किया था। जब वे कार्यालय पहुंचे तो बताया कि आपका 108 रुपए पिछला बकाया है, यह जमा करेंगे तब नया कनेक्शन होगा। उन्होंने कहा मैं खुद हर महीने बिल भरता हूं। बकाया कैसे हो सकता है। हालांकि बाद में रुपए जमा कर दिए। बिजली कंपनी कर्मचारी ने उन्हें भुगतान लेकर डुप्लीकेट बिल का प्रिंट आउट निकाल कर दिया। अब्दुल ने रसीद ली और जेब में रख ली। घर पहुंचने पर उनके पुत्र ने देखा तो बताया यह तो और किसी अब्दुल अजीज पिता रसीद का बकाया है। रिसिप्ट में भी यही नाम लिखा है। बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री शहर आरके गुप्ता ने बताया मामला देखकर ही कुछ कह सकता हूं। गड़बड़ हुई है तो उपभोक्ता आए। राशि उनके खाते में समायोजन कर दिए जाएंगे।