पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन अब तीन दिन में

पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन अब तीन दिन में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | पासपोर्टमें पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला विशेष शाखा से सभी थाने लिंक कर दिए गए हैं। यही नहीं पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। वहीं वर्ष 2014 की वेरिफिकेशन पेंडेंसी का निराकरण के लिए हर थाने को तीन दिन का समय दिया गया है।

पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन अब हाईटेक हो गया है। आवेदक को बार-बार थाने जाकर यह पता करने की जरूरत नहीं है कि थाने में उसका पीसीएफ पहुंचा या नहीं। पासपोर्ट वेरिफिकेशन की शहर के सभी थाने के कम्प्यूटर जिला विशेष शाखा के सर्वर लिंक होने से पासपोर्ट की प्रोसेसिंग के बाद पीसी फार्म विशेष शाखा में डाउनलोड कर लिया जाता है और उसे थाने से लिंक कर दिया जाता है। थाना स्तर पर वेरिफिकेशन होने के बाद पीसी फार्म में पूरी जानकारी अपलोड कर दी जाती है।



अपलोड जानकारी को जिला विशेष शाखा पासपोर्ट कार्यालय को भेज देता दे है। पासपोर्ट कार्यालय को वेरिफिकेशन की सॉ‌फ्ट कॉपी मिल जाने से पासपोर्ट प्रिंट होने की प्रोसेस शुरू हो जाती है। इसी बीच एक हफ्ते के अंदर वेरिफिकेशन की हार्ड कापी भी पासपोर्ट कार्यालय भेज दी जाती है जहां कापी स्केन कर रिकार्ड में ली जाती है। इसके बाद आवेदक कोे पासपोर्ट पोस्ट वर्तमान कर दिया जाता है।

सामान्य पासपोर्ट बन रहा 16 से बी

सामान्य पासपोर्ट 16 से 20 दिन के अंदर आवेदक के पास पहुंच रहे हैं।