पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया महत्वाकांक्षी वर्ग समाज के निचले तबके में : उद्योग

नया महत्वाकांक्षी वर्ग समाज के निचले तबके में : उद्योग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| दिल्लीमें आम आदमी पार्टी को बहुमत पर उद्योग जगत ने खुशी व्यक्त की है। उद्योग चैंबर एसोचैम ने कहा है कि आप की भारी जीत बड़ी राजनीतिक पार्टियों, नीतियां बनाने वालों और उद्योग जगत के लिए सबक है। यह जीत बताती है कि गरीब तबका इस नई व्यवस्था का आधार है कि पारंपरिक मध्यम वर्ग। गरीब तबका ही भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है मगर वह खुद को मुख्यधारा से अलग महसूस करता है।

सीआईआई ने उम्मीद जताई कि नई सरकार उद्योगों के हित में काम करेगी। प्रदेश का आर्थिक और सामाजिक विकास करेगी। चैंबर ने कहा कि वह प्रदेश नेतृत्व के साथ जीएसटी, कौशल विकास, सर्विस सेक्टर और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, जल संरक्षण, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर काम करने को तैयार है। चैंबर ने दिल्ली के लिए विजन 2020 भी तैयार किया है। पीएचडी चैंबर ने कहा कि आप को स्पष्ट जनादेश साफ-सुथरी राजनीति और अच्छे प्रशासन की जीत है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप को शिक्षा, महिला सुरक्षा, पानी, बिजली और सफाई पर काम करना चाहिए। साथ ही दिल्ली के औद्योगिक विकास की भी कोशिश करनी चाहिए। चैंबर के मुताबिक राजधानी के विकास के लिए नए इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ बिजली-पानी भी जरूरी है। इसने लोगों को ज्यादा मुफ्त सुविधाएं देने के प्रति भी जेताया। कहा कि यह लंबे समय में नुकसानदायक होगा।

उद्योग चैंबरों की प्रतिक्रिया

}सीआईआईको उम्मीद, नई सरकार उद्योग हित में काम करेगी।

}पीएचडी चैंबर ने कहा, यह साफ-सुथरी राजनीति की जीत।