पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमपीपीएमसीएल के तीस संभावित घोषित

एमपीपीएमसीएल के तीस संभावित घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | कोलकातामें 20 मार्च से होने वाली ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड क्रिकेट स्पर्धा के लिए मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी कं.लि. (एमपीपीएमसीएल) के 30 संभावितों की घोषणा कर दी गई। टीम में इंदौर के अंकित विश्वकर्मा और शोएब बक्षी को शामिल किया गया है। टीम की घोषणा खालसा मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट स्पर्धा के आधार पर की गई जिसमें सारणी क्षेत्र ने बिरसिंगपुर को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। टीम का कैम्प 12 फरवरी से जबलपुर में आयोजित होगा जिसके बाद 16 सदस्यीय टीम घोषित होगी।

संभावितखिलाड़ी : अविनाशमिरीकर, विनय राव, योगेंद्र यादव, अंकित विश्वकर्मा, शोएब बक्षी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, एससी घोष, योगेश सोनी, नरेश गेहलोत, घनश्याम कोरी, विकास कुमार, महेश भूमिया, आशीष पांडरे, अनिल शर्मा, कुशलपाल चौहान, नावेद खान, समीर मिरीकर, आर. सिंह, सौरभ गुर्जर, गिरिश सिंह, महेश पंडागरे, पंकज उपाध्याय, राहुल प्रजापति, सुनील सेलकारे, मनीष दौलतानी, अतुल यादव, कौशल जैन, निखिल सुखदेव, एलएस चौहान, दिग्विजय।