पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक दलों की फंडिंग की सीमा तय हो : चुनाव आयुक्त

राजनीतिक दलों की फंडिंग की सीमा तय हो : चुनाव आयुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यचुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा ने मंगलवार को कहा कि चुनाव में राजनीतिक दलों के खर्च की सीमा भी तय होनी चाहिए। अब समय गया है कि इस दिशा में कदम उठाएं जाए।

मांग भी उठ रही है कि राजनीतिक दलों के खर्च की सीमा निर्धारित हो। अगर उम्मीदवारों के खर्च की सीमा तय है तो राजनीतिक दलों के खर्च की सीमा क्यों नहीं तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के खर्च को निर्धारित करने का प्रस्ताव डेढ़ दशकों से लंबित है।

उन्होंने कहा चूंकि जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 में राजनीतिक दलों के खर्च का कोई प्रावधान नहीं है इसलिए कानून में संशोधन करने की जरूरत है। ब्रह्मा ने कहा कि राजनीतिक दलों को चुनाव में अपनी फंडिंग और खर्च के बारे में ज्यादा खुलापन लाने की जरूरत है।